कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने वजन दिवस के परिप्रेक्ष्य में अफसरों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने जनपद को 53 सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों को वजन दिवस के निरीक्षण/पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त किया।
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ीर् महिलाओं द्वारा 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों का वजन लिया जाएगा। वजन दिवस के लिए विकास भवन के कक्षा संख्या-23 में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नं. 05176 -272022 है।
प्रशिक्षण सत्र में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका घोष ने सेक्टर प्रभारियों को जानकारी दी कि प्रदेश में 0-5 वर्ष के कुल 260 लाख बच्चों में लगभग 29 लाख अतिकुपोषित हैं। सितम्बर 2015 में वजन दिवस अभियान के प्रथम चरण में लगभग 14 लाख बच्चों का चिन्हांकन किया जा सका था जो कुल अतिकुपोषित बच्चों का 50 प्रतिशत मात्र है। विगत वर्ष वजन दिवस के दौरान 1.55 लाख हजार बच्चों में 10712 अतिकुपोषित बच्चों का चिहांकन किया गया था। इस वर्ष वजन दिवस अभियान के दौरान 0-5 वर्ष के 1लाख 68 हजार में से 21700 अतिकुपोषित बच्चों का चिह्नांकन करने का अनुमानित लक्ष्य है।
बीएल गुप्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी/पोषण प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद को दो भागो में विभाजित किया गया है। 10 दिसंबर को विकास खण्ड मडावरा, महरौनी, विरधा,एवं शहर परियोजना व 12 दिसंबर को विकास खण्ड जखौरा, तालवेहट, बार परियोजना के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जनपद के समस्त 1124 केन्द्रों पर 0-5 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करा ली गई है। शहर में वार्ड पर्यवेक्षकों का विकास भवन सभागार में 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से एवं दोपहर2.00 वजे से विकास खण्ड जखौरा के पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विकास खंड तालवेहट, बिरधा एवं बार में नामित पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संवंधित विकास खंड के सभागार में सुबह 10 वजे से नामित प्रशिक्षको द्वारा दिया जायेगा। विकास खण्ड महरौनी व मडावरा में नियुक्त ग्राम पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संबंधित विकास खण्ड के सभाकक्ष में 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी जानकारियां दीं।
प्रशिक्षण सत्र में परियोजना निदेशक सुरेश चन्द्र मिश्रा, सीएमओ डा. प्रताप सिंह, एसडीएम सदर रमेशचन्द्र तिवारी, हरिओम शर्मा उपजिलाधिकारी, बृजेन्द्र कुमार जिला पंचायत राज अधिकारी, डीएसराम जिलापूर्ति अधिकारी, चन्द्रचूड़ दुबे जिला सूचना अधिकारी, राकेश अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व नियुक्त सेक्टर प्रभारी उपस्थिति रहे।