फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैमरे

Wed, 10 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र विधान परिषद झांसी, जालौन, ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2016 को लेकर आयोजित बैठक में तैयार की गई मतदेय स्थलों की सूची से अवगत कराया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों की सूची पर सहमति प्रकट की। मतदान केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के अलावा मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में डीएम डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी ने बताया कि निर्वाचन तीन मार्च को होना है। मतगणना छह मार्च की सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने निर्वाचन हेतु तैयार की गई मतदेय स्थलों की सूची से अवगत कराया।

इस पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदेय स्थलों की सूची पर सहमति प्रकट की। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने मतदेय स्थलों पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए जाने हेतु अपना सुझाव दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। अत: किसी भी राजनीतिक दल के उम्मीदवार को सभा आदि करने के लिए मजिस्ट्रेट से पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य है।

उन्होंने चुनाव से संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन निस्तारण तीन दिन के अंदर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और यह भी कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जमील अहमद, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जिनेंद्र कुमार जैन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम रमेश चंद्र, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, तहसीलदार तालबेहट प्रीति जैन, खंड विकास अधिकारी बार उदयभान मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामविलास गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें