फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में अधिक और जखौरा में सबसे कम मतदान

विज्ञापन
कैप्सन - मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। इलाहाबाद- झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। सर्किल के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान लगभग 65 प्रतिशत हुआ। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, चुनाव अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। बार ब्लाक में सबसे अधिक और जखौरा में सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नवि दिनेश कुमार ने तालबेहट मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तालबेहट क्षेत्र के मतदाताओं ने लिए तहसील भवन में मतदान केन्द्र बनाया गया था। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान में पहले दो घंटे में मतदाता काफी धीमी गति से वोट डालने आए । दोपहर 12 बजे के बाद मतदान ने गति पकड़ी और शाम 4 बजे तक 60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस बूथ पर 658 मतदाताओं में से 427 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार तालबेहट में लगभग 65 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान शाम को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बूथ का निरीक्षण किया। बार में बने बूथ पर 364 में 256 स्नातक मतदाताओं तथा जखौरा में 461 के सापेक्ष 271 ने मत का प्रयोग किया। इस प्रकार तालबेहट तहसील में बने तीनों बूथों पर कुल 1,483 मतदाताओं में से 954 मतदाताओं ने मत डालें। मतदान प्रक्रिया का अपर एसपी डा. बृजेश कुमार, एसडीएम अनिल कुमार और सीओ देवेंद्र सिंह निरीक्षण कर जायजा लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें