फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताएं

Wed, 17 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक में विधान परिषद प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन मार्च को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी रमा निरंजन को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है और लोग समाजवादी पार्टी की ओर देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जमीन संबंधी मामलों को निस्तारित करने के लिए राजस्व संहिता- 2016 जारी की है। इसके जारी होने से कई ऐसे कानून खत्म हो गए हैं, जिनसे किसानों को परेशानी होती थी और उनके जमीन संबंधी मामले निस्तारित नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


अब किसान को जिमन-3 का मालिकाना हक दे दिया गया है। इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महरौनी में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

बैठक में खिलान सिंह यादव, पूर्व नपाध्यक्ष डा. सतीश कुमार सुडेले, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राजेश यादव, उत्तम सिंह चौहान, गुलाम मोहम्मद गामा, गिरधारी यादव, बालकृष्ण नायक, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रामसजीवन यादव, जयराम सिंह निरंजन, रामविलास रजक, महेंद्र प्रताप, पप्पू राजा आल्हापुर, नेपाल सिंह यादव, आसिफ कुरैशी, शिवम मिश्रा, पूर्व पार्षद महेंद्र यादव, उदय प्रताप गुड्डू, कृष्ण स्वरूप निरंजन, आधार यादव, मो. अनवर खान, डा. मनवीर तोमर उपस्थित रहे।

21 को होगी बैठक
 विधान परिषद प्रत्याशी रमा निरंजन को जिताने के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत व ग्राम प्रधानों की बैठक विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी कुंदन पाल ने बताया कि 21 फरवरी को ब्लॉक बार, ब्लॉक महरौनी व मड़ावरा में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/ सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें