ललितपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मिनी किट वितरित की गई।
विकास खंड जखौरा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मिनी किट का वितरण किया। इस दौरान सभी छोटे किसान भाइयों को इस योजना के बारे में समझाया गया। इस मौके पर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार लोधी, जिला मंत्री बलराम सिंह लोधी, खंड विकास अधिकारी जखौरा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोनू मंडल, जिला सलाहकार लवकुश भूषण, तकनीकी सहायक रत्नेश दीक्षित, गोदाम प्रभारी जितेंद्र पाटीदार, एसएमएस रामरतन वर्मा, तरुण जामकर, संजीव अहिरवार, संजीव निरंजन, ललित कुमार, सुशील कुमार एवं समस्त किसान उपस्थित रहे। संवाद