फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेसन में मटर के आटे की मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। त्योहारों पर मांग बढ़ते ही बेसन में मटर व अन्य दालों का आटा मिलाया जाता है, जिससे दुकानदार अधिक लाभ कमा सकें। अब तक की जांच में सबसे ज्यादा मटर के आटे की बेसन में मिलावट की जाती रही है।
विज्ञापन

होली पर पकवानों में सर्वाधिक बेसन का उपयोग होता है। व्यवसायी अधिक मुनाफा कमाने के लिए मटर के आटे की मिलावट कर देते हैं। चना के मुकाबले मटर का आटा काफी सस्ता पड़ता है, इसलिए उसकी मिलावट की जाती है। पिछले साल कई नमूने लिए गए थे, जिनकी जांच में मटर का आटा ही मिलावट में पाया गया। जनपद में इन सभी चीजों की मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग छापामारी अभियान चलाता है। हालांकि, हानिकारक केमिकल व अन्य पदार्थ की मिलावट न होने से राहत की बात है। इन दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष चेकिंग अभियान भी चला रहा है। खपत को देखते हुए तेल में भी मिलावट की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-
तेल की ऐसे करें जांच : तेल का दो मिली लीटर सैंपल लें। इसमें थोड़ा सा ठोस मक्खन मिला दें। यदि तुरंत लाल रंग आ जाए तो तेल में मिलावट है।
-
बेसन में सिर्फ मटर के आटे की मिलावट पाई गई है। समय-समय पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाता है।
कलामुद्दीन, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें