फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में ससुराल आए व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
death - फोटो : death
विज्ञापन
ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत पत्नी के पास ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी सुनील (30) पुत्र कांशीराम सोमवार की शाम करीब सात बजे अपनी ससुराल पुलिस चौकी बांसी के ग्राम गोविंदपुरा के लिए निकला। यहां रात्रि 12 बजे पहुंचा। जहां पर दरवाजे की कुंडी खटखटाई, लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला वह गिर पड़ा। इसके बाद ससुरालीजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए, यहां उपचार के दौरान सुबह चार बजे मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता कांशीराम ने बताया कि उसके बेटे सुनील की तीन शादियां हुई हैं। पहली पत्नी के एक लड़का हुआ और वह छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी शादी के कुछ दिनों बाद छोड़कर चली गई। तीसरी शादी दो वर्ष पूर्व ग्राम गोविंदपुरा में हुई थी, जिसका एक लड़का चार माह का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें