फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: जिला मुख्यालय पर 40 विभागाध्यक्षों के रूप में एक दिन अधिकारी बनीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिन की प्रशासनिक अधिकारी बन छात्राओं ने सरकारी कामकाज समझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी सहित अन्य विभागाें के विभागाध्यक्षों के पद पर मेधावी छात्राओं को बैठाया गया, उन्होंने जनपदस्तर के अधिकारियों का कामकाज न सिर्फ समक्ष बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनकर अपने विवेक के अनुसार समाधान किया।
जनपद में 40 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर एक दिन के लिए कार्यभार संभालकर नारी शक्ति की ताकत को दिखा दिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा सिद्धि चौरसिया एक दिन की जिलाधिकारी, इसी प्रकार सौम्या यादव मुख्य विकास अधिकारी, सहजन निरंजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, श्रद्धा दुबे ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, पलक राजपूत अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा पायल ने परियोजना निदेशक, शिवानी ने जिला कृषि अधिकारी, डॉली ने जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा साक्षी श्रीवास्तव ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के रूप में पदभार संभाला। एक दिन की जिलाधिकारी बनी सिद्धि चौरसिया ने कैंसर से पीड़ित मरीज के परिजनों की आर्थिक सहायता की मांग पर उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि वह जांचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद के लिए आवेदन को शासन के लिए अग्रसारित करें। मुख्य विकास अधिकारी बनी सौम्या यादव ने पशुओं का पैसा न मिलने की शिकायत लेकर आए, किसान की शिकायत पर संबंधित खंड विकास अधिकारी से दूरभाष पर बात कर उन्हें निर्देश दिए कि धनराशि न मिलने का कारण स्पष्ट करने और 15 दिन में जांच कर समस्या का निस्तारण कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी डॉली ने शिकायकर्ता अंगूरी व राजकुमारी की विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत पर स्वयं उनकी पेंशन बुक देखी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने दामिनी एवं सचेत एप को सभी छात्राओं के मोबाइल पर इंस्टॉल कराया और उसके बारे में बताया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बनी साक्षी श्रीवास्तव ने कार्यालय के कार्यों की जानकारी लेते हुए डिजिटल साक्षरता के बारे में जाना और अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
एक दिन की अधिकारी बनी छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
एक दिन की अधिकारी बनी छात्राओं ने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों एवं परिजनों से संवाद स्थापित किया तथा मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओटी, एक्सरे रुम, लेबर रुम, लैब, सीटी स्कैन रुम, बैटिंग कोरडोर सहित विभिन्न कक्षों के कार्यों को देखा।
विज्ञापन

-
मीडिया वार्ताकर मिशन शक्ति कार्यक्रम की छात्राओं ने की सराहना
प्रशासनिक अधिकारी के रूप में छात्राओं ने कलक्ट्रेट सभागार में जनपद की मीडिया से संवाद करते हुए मिशन शक्ति जैसे सशक्तीकरण कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं का एक दिन का अधिकारी बनना उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें