फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकारी स्कूल में बच्चे का कराएं प्रवेश’

Thu, 27 Jul 2017 01:05 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मडावरा/ललितपुर।
विज्ञापन

विभिन्न ब्लाकों से होते हुए स्कूल चलो अभियान रथ मड़ावरा पहुंच गया। जहां पर उसका स्वागत करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल चलो अभियान के साथ में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर सरकारी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इसके साथ ही स्कूल चलों अभियान रथ जागरूकता गीतों के माध्यम से बीच-बीच मेें संदेश दे रहा था। स्कूल चलो अभियान रथ बच्चों और ग्रामीण दोनों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन



स्कूल चलो अभियान रथ महरौनी के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की रैलियों को निकलवाने के बाद मड़ावरा के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कारीटोरन पहुंचा। यहां पर स्कूल चलो अभियान रथ का स्वागत करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी मडावरा रामगोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को लिए अच्छी सुविधाएं दे रहीं हैं। कहा कि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। विद्यालयों में योग्य अध्यापक हैं। गांव के अभिभावक जागरूक होकर अपने-अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में कराए। बिना मान्यता वाले विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश न कराएं, जिससे कि बच्चे का भविष्य न बर्बाद हो। स्कूल चलो अभियान रथ प्राथमिक विद्यालय खुटगुवां, गिरार, मड़ावरा, रनगांव, गिदवाहा, भीकमपुर, जलंधर, पिपरट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडावरा, रनगांव, करीटोरन, गिदवाहा, भीकमपुर, जलंधर, पिपरट, डोंगराखुर्द, नाराहट, गौना आदि क्षेत्र के विद्यालयों में एवं गांव में जाकर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश कराने के लिए जागरूक करने का कार्य किया। इन गांवों में बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर नारों एवं गीतों के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा, यासीन खान, मानसिंह, एनपीआरसी गिदवाहा कल्यान कुशवाहा, एनपीआरसी मड़ावरा खिलावन सिंह, एनपीआरसी धौरीसागर मुजीम खां, अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष कमलेश नामदेव, दीपक सोनी, मनोज राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें