फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लापता युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, कहा मर्जी से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सास को परेशान करने और न मानने पर सुसाइड कर लेने की कही बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पांच दिन पहले लापता हुई शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती का वीडियाे वायरल हुआ। वीडियो में उसके साथ एक युवक भी दिख रहा है। युवती ने वीडियो में अपने आप को बालिग और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। साथ ही उसने अपने परिजनों और पुलिस पर अपनी सास सहित ससुरालीजनों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र दिया था। जिसमें 13 फरवरी की रात को उसकी पुत्री के घर से लापता होने की बात कही गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके बाद बुधवार की शाम को पांच दिन से लापता चल रही युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में युवती के साथ युवक भी दिख रहा है। युवती ने कहा कि वह 20 वर्ष की और बालिग है। युवती ने अपनी मर्जी से युवक से शादी करने की बात कही। साथ में आरोप लगाया कि पुलिस उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। वीडियो में युवती ने यह भी कहा कि उसकी गर्भवती सास को भी परेशान किया जा रहा है और पुलिस उसके पति के दोस्तों को भी तंग कर रही है। उसने धमकी दी कि उसे और उसके पति को परेशान किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वायरल हुए इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें