फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टैक्सी में सवार महिला से बैग छीनकर भागे बदमाश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। टैक्सी में सवार महिला का जेवरात से भरा बैग झपट्टा मारकर भागने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को पुलिस ने मात्र पंद्रह घंटे में घटना का खुलासा करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीना गया बैग और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम बरौदीन की निवासी सुमन सोमवार को अपनी जेठानी सपना के साथ टैक्सी से ललितपुर आ रही थी। तभी गोविंद सागर बांध के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक उसका बैग झपटकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की थी। गठित टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला शुरू किया और घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम करीब तीन बजे दोनों बदमाशों कुलदीप वैस, रोहित परिहार निवासी ग्राम तेरा थाना बानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छिनैती में प्रयुक्त की गई बाइक और छीना गया जेवरात रखा बैग बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शौक पूरे करने के लिए दोनों ने चोरी करने का प्लान बनाया था।

लोगों ने किया पीछा तो जंगल में छिपा दिया चोरी का सामान
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जब उन्होंने बैग को झपटकर भागे तो महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के कुछ लोगो ने उनका पीछा किया था। पकड़े जाने से बचने के लिए गोविंद सागर बांध के पास जंगल में पहुंचकर पूरा सामान पुलिया के पास छिपा दिया था और अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन

-
टैक्सी में सवार महिला का जेवरात रखा बैग झपटकर भागने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पूरा माल बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें