फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मारपीट से पत्नी को हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला सिविल लाइन चांदमारी में दहेज की खातिर ससुुलियों द्वारा प्रताड़ित करने और पति की मारपीट से पत्नी को गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चांदमारी बसुंधरा कॉलोनी निवासी अंजली पाठक पत्नी संजय पाठक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसकी मां ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज व जेवरात दिए थे। लेकिन, उसके पति संजय पाठक, सास मीराबाई, देवर मुकेश पाठक, मनोज उर्फ सोनू पाठक व मेरठ निवासी ननद रैनू शर्मा पत्नी अमित शर्मा शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज व रुपयों की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
उक्त लोगों द्वारा गाली गलौज एवं बेरहमी से मारपीट की जाती रही। मायके वालों को बताया तो उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। वह तीन माह के गर्भ से थी, लेकिन एक सप्ताह पूर्व उसके पति ने बेरहमी से मारपीट की एवं पेट में लातें मारी, जिससे गर्भपात हो गया। यह सब जब उसकी सास का पता चला तो सास ने भी उसकी मारपीट कर दी और उस पर ही बच्चे को मारने का झूठा आरोप लगा दिया। इसके बाद बीते रोज उसकी मारपीट की गई और सिर में गुम्मे मारे, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इस पर मां व परिवार वालों ने पहुंचकर मदद की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गर्भपात होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें