फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई को पहुंची पुलिस को खदेड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसैमरा में कार्रवाई के लिए पहुंचे पीआरवी पुलिस कर्मचारियों को दंपती ने लाठियां लेकर खदेड़ दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटसैमरा में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले की सूचना पर पीआरवी कर्मचारी गांव पहुंचे, जहां आरोपी को पकड़ने के दौरान आरोपी व उसकी पत्नी द्वारा पुलिस पर ही हमला कर दिया और लाठियां लेकर काफी दूर तक पुलिस कर्मचारियों को खदेड़ दिया। बाद में किसी प्रकार पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई। वहीं, थाना महरौनी के ग्राम टेनगा निवासी राकेश कुमार अहिरवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह अपनी बाइक से ललितपुर से गांव टेनगा जा रहा था। अभी वह ग्राम पटसेमरा में कोमल के मकान के सामने ही पहुंचा कि कोमल ने उसे रोक लियसा और उसी समय सुनील अहिरवार व पप्पू अहिरवार एवं कमला आ गए। कोमल ने उसे चाकू अड़ाकर बीस हजार रुपये मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की बात कही। उक्त सभी लोगों ने भय दिखाकर खंडा पटक दिया, जिससे उसकी बाइक टूट गई। उसी समय पीछे से आ रहे उसके गांव के कुछ लोगों ने उन्हें ललकारा तो उक्त लोग आगे रुपये नहीं देने पर धमकाते चले गए। इसी बात को लेकर राकेश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर पीआरवी कर्मचारी वहां पहुंचे थे, लेकिन आरोपी उल्टे पीआरवी कर्मचारियों पर ही भारी पड़ गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने राकेश की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें