प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने गोद लिए गांव धौर्रा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों की समस्याओं को सुना।
सोमवार को गांव पहुंचे राज्यमंत्री ने परिषदीय विद्यालय में बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया और विद्यालय प्रांगण में पांच पौधों का रोपण किया। इस दौरान मंत्री ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सरकार स्वच्छता को अभियान के रूप में चला रही है। इसके लिए हम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। इसके लिए बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आसपास के लोगों को समझाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, विनोद मिश्रा, लखन मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, संदीप, आदित्य कटारे, हल्के यादव, रोहित झा मौजूद रहे।