फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की पत्थर बाड़ी उठा ले गए खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां में खनन माफिया के हौसले काफी बुलंद है। पूराविरधा में तो सक्रिय माफिया वन विभाग की पत्थर बाड़ी तक उठा ले गए। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को जांच के लिए प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मौके पर गए।
विज्ञापन

ग्राम पूराविरधा में प्रधान मनीराम सहित कई ग्रामीणों ने डीएफओ को शिकायत पत्र भेजकर वन विभाग के दो कर्मचारियों पर क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध कटान सहित विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस पर गुरुवार को प्रभारी वनक्षेत्राधिकारी श्रीकांत गुप्ता जांच के लिए गए। मौके पर ही खननकर्ता और शिकायतकर्ताओं में विवाद हो गया। वहीं, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी श्रीकांत गुप्ता का कहना है कि मौके पर जांच के लिए गए थे। शिकायतकर्ताओं के आरोप सत्य नहीं मिले। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें