फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को हर संभव मदद की जाएगी

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना करते समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को बृहस्पतिवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने अमझरा घाटी पहुंचकर स्वल्पाहार का वितरण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने प्रवासी श्रमिकों की काफी सेवा की है। इस संकटकाल में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रमिकों के लिए सेवा भाव से भोजन, ल, दूध, पानी इत्यादि का वितरण कर रहा है। जिले से गुजरने वाले प्रत्येक श्रमिक की हरसंभव मदद की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा द्वारा श्रमिकों की असमय मौत होने पर एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। इस दौरान युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, आशीष वाल्मीकि, ऋतुराज यादव, हृदेश यादव, अंकित यादव मौजूद रहे।इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के जनपद आगमन पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया द्वारा ग्राम महर्रा स्थित टोल प्लाजा पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आरिफ मंसूरी, जयहिंद, लालाराम, गौरव विश्वकर्मा, रिजवान खान, शाहिद खान, मुकुल, मोहित आदि मौजूद रहे। इसके बाद मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड से पूर्व जिलाध्यक्ष जाकिर राज चौहान के पनारी स्थित फार्महाऊस पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वेश यादव, राजेश शुक्ला, सागर यादव आदि मौजूद रहे। यहां से सभी जिलाध्यक्ष तिलक यादव के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर खुशाल साहू, आशीष अहारिया, रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- 46
महर्षि वाल्मीकि मंदिर गए
युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने अमझरा घाटी से लौटकर जेल चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में जाकर माथा टेका। उन्होंने प्रार्थना करते हुए महामारी के संकट काल में लोगों से सतर्क रहने और दूसरों की मदद करने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया वाल्मीकि, सागर यादव, सेतु यादव, गौरव विश्वकर्मा, शिवम तिवारी, नवनीत, ह्रदेश यादव, सोनू खटीक, मुकुल वाल्मीकि, जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें