ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ब्रह्मकुमारियों ने जिला कारागार पहुंचकर वहां बंदियाें के लिए रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया। यहां अलौकिक राजयोगिनी बीके चित्ररेखा के नेतृत्व में बहनों ने सभी बंदी भाइयों को राखी बांधकर पवित्रता, आत्म-सम्मान और सकारात्मक जीवन का संकल्प दिलाया।
जेलर प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन बंदियों के जीवन में नई आशा और सकारात्मक सोच जगाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर बीके गीता, बीके प्रीति, रुबी , रेनू, निशा, प्रियंका, महेश कंचन, रामस्वरूप, राकेश, विद्यासागर आदि उपस्थित रहे। इक मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राखी केवल कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि बुराइयों से रक्षा और श्रेष्ठ जीवन जीने का आध्यात्मिक संकल्प है।