संवाद न्यूज एजेंसी सिलावन (ललितपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में 10.03 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बस स्टैंड का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। चेयरमैन नीलम बड़ौनियां ने बताया कि दुकानदारों, बच्चों और युवाओं के साथ नगर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महरौनी में स्थायी बस स्टैंड की मांग पुरानी है। बस स्टैंड न होने से मुख्य मार्गों पर हो रहा बसों का बेवजह ठहराव जाम का कारण बन रहा है। यात्री बसों के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। महरौनी-ललितपुर मार्ग पर पूर्व में प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल पर यात्री प्रतीक्षालय आदि का निर्माण चल रहा है। महरौनी नगर के लिए सबसे बड़ी समस्या घरों आदि से निकलने वाले कचरा के निस्तारण की थी, इसके लिए कचरा प्रबंधन सेंटर का निर्माण कराया गया है। मोहल्लों की आंतरिक गलियों में 15 से 20 सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। जगह-जगह वाटर कूलर की स्थापना की गई है। जल्द ही मिनी स्टेडियम के साथ गोशाला बनवाया जाएगा।
क