फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को नही रहना होगा निजी क्लीनिकों पर निर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब ग्रामीण अंचल के मरीजों को निजी क्लीनिकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार को भी खुलेंगे। ं चिकित्सकों की टीम जांच के साथ ही उपचार की सुविधा मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नहीं हो सकीं हैं, उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके एवज में मोटी रकम चुकानी पड़ती थी। ऐसे में कई निर्धन पैसों के अभाव में मुख्यालय पर इलाज कराने के लिए किराया व अन्य खर्च कर आते थे। यहां पर भी कई बार चिकित्सकों की उपेक्षा की भेंट चढ़ जाते थे। इस पर इलाज के लिए दोबारा आना पड़ता था। यहां जांच भी देर से मिलने के चलते चिकित्सक उठ जाते थे। ऐसे में निर्धन लोगों केे सरकारी अस्पतालों में इलाज कराना भी निजी क्लीनिकों के खर्च के बराबर पड़ता है। लेकिन, अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना होगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला योजना संचालित की है। इसमें अब ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को भी इलाज मिलेगा। यहां पर मरीजों न सिर्फ दवाइयां मिलेगी बल्कि जांच की सुविधा मिलेगी। जनपद की प्रत्येक ब्लॉकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा, जो दो फरवरी से शुरु होकर 31 मार्च तक लगेगा। इसमें चार चिकित्साधिकारी, एलोपैथिक चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, आरबीएसके टीम व नीमा के चिकित्सकों के अलावा एक फार्मासिस्ट एक प्रयोगशाला सहायक स्टाफ नर्स को तैनात किया जाएगा। इस आरोग्य मेले में ओपीडी की सेवाएं प्रदान की जाएगी और टीवी, मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया रोग संबंधित जानकारी व आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी से अनुमोदन के पश्चात शासन को सूचना भेज दी गई है।
-----------
दो फरवरी से रविवार को खुलेंगे अस्पताल
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो फरवरी से रविवार को ग्रामीण अंचल पर स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला अनवरत रुप से लगाया जाएगा, जनपद में यह मेला सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व दोनों नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगा।
विज्ञापन

----------
12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं थे चिकित्सक
जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें अब तक 12 केंद्रों पर चिकित्सक नहीं हैं। यहां पर सामान्य रुप से इलाज की सुविधा मुहैया हो रही थी, लेकिन अब यह मेला लगने से लोगों को रविवार को चिकित्सीय टीम द्वारा इलाज की सुविधा मुहैया हो सकेगी। जिससे लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय तक नहीं आना होगा।
----------
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को किया नोडल नामित
मुख्यमंत्री के निर्देशन पर रविवार को भी ग्रामीण क्षेत्र व नगरीय क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके संचालन के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें