संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में जल्द ही पुराने भवन से 300 बेड अस्पताल तक आवागमन सुगम होगा। साथ ही परिसर में रात्रि में अंधेरे में भटकना नहीं होगा। स्ट्रीट समेत हाईमास्क लाइटें लगाईं जाएंगी। खाली पड़े कच्चे मैदान समेत अन्य समस्याओं को दूर किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कुछ कार्य शुरू कर दिए गए हैं। शेष कार्यों को जल्द शुरू कराया जाएगा। कार्य शुरू होने से मरीजों व तीमारदारों को सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन से नए भवन तक पहुंचने का मार्ग सुगम नहीं है। बारिश और गर्मी में आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं रात में प्रकाश की सुविधा कम होने से भी परेशानी होती है। साथ ही कई जगहों पर अभी इंटरलॉकिंग ब्रिक्स भी नहीं बिछाए गए हैं। वहीं नर्सिंग कॉलेज में कई तरह की कमियां हैं।
लेकिन, अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार होगा। मरीजों व तीमारदारों को इस भवन से उस भवन तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए आंतरिक मार्ग व कोरीडोर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रकाश की असुविधा को दूर करने के लिए हाईमॉस्क, स्ट्रीट व सोलर लाइटें लगाईं जाएंगी। खाली व गड्ढेदार जगहों और कच्चे मार्ग की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके लिए इंटरलॉकिंग ईटों को बिछाने का कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य 23.83 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे हैं। वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही अन्य कार्य शुरू होंगे।
-
मेडिकल कॉलेज में कराए जाएंगे यह निर्माण कार्य
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में आंतरिक मार्ग निर्माण - 140.05 लाख
पुराने भवन से नए भवन को जोड़ने के लिए काॅरीडोर निर्माण - 110.59 लाख
पुराने चिकित्सालय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण - 77.19 लाख
पुराने भवन में की खाली भूमि में इंटरलॉकिंग ब्रिक्स बिछाए जाने का कार्य - 22.93 लाख
मेडिकल कॉलेज परिसर में गार्ड रूम का निर्माण कार्य - 18.48 लाख
पुराने भवन के टाइप 1, 2, 3 की मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य - 266.75 लाख
खेल-कूद मैदान की फेसिंग, प्रकाश व सोलर लाइट की व्यवस्था - 56.80
पुराने चिकित्सालय में स्ट्रीट, हाई मास्क व सोलर लाईट व्यवस्था - 79.44
नर्सिंग कॉलेज में बाउंड्रीवॉल, गेट, पंप हाउस, पाइपलाइन व अन्य - 111.58 लाख
मेडिकल कॉलेज अमरपुर में इंटर्न छात्रावास का निर्माण कार्य - 1500 लाख
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
कुल - 23.83
000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन, महाविद्यालय और नर्सिंग कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के लिए 23.83 करोड़ से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज