फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : मान्यता के लिए स्टॉफ के भरवाए फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नया सत्र वर्ष 2024 से शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को मेडिकल काॅलेज में नियुक्त सभी प्रोफेसरों व चिकित्सकों के फार्म भरवाए गए। इन्हें एनएमसी की टीम के समक्ष रखा जाएगा। इसके आधार पर ही मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन

भवन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन लगातार नियुक्तियों में जुटा हुआ है। कॉलेज में 53 प्रोफेसरों के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष अब तक 21 की नियुक्ति हो गई है। अब मेडिकल कॉलेज प्रथम वर्ष की चिकित्सा शिक्षा के मानक पूरे कर लिए हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में नियुक्त प्रोफेसरों, वरिष्ठ रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट आदि सभी के एनएमसी की मान्यता के लिए आवेदन भरवाए गए हैं। इसकी जांच के बाद ही मान्यता मिलेगी। मान्यता के अन्य मानक भी पूर्ण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
एनएमसी की मान्यता की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए सभी प्रोफेसर, चिकित्सक समेत अन्य स्टाॅफ के आवेदन भरवाए जा रहे हैं।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें