फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों संग एसपी ने किया डिनर

Tue, 11 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने राजकीय इंटर कालेज के छात्र विशाल साहू पुत्र विनोद कुमार निवासी मुहल्ला सुभाषपुरा एवं एसडीएस इंटर कालेज की छात्रा साक्षी राठौर पुत्री संतोष कुमार राठौर निवासी मुहल्ला रामनगर के साथ रविवार को अपने आवास पर डिनर किया। छात्र एवं छात्रा के साथ उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था। इस दौरान एसपी ने छात्र एवं छात्रा से भविष्य की तैयारियों को लेकर चरचा की तथा उच्च शिक्षा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से दोनों मेधावियों ने देश सेवा का संकल्प लिया। एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मेधावियों के साथ डिनर के लिए एसपी ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्या से सूची मांगी थी, उनकी रिपोर्ट पर दोनों को चयनित किया गया। एसपी कार्यालय से डिनर का आमंत्रण पत्र पाकर दोनों मेधावी प्रफुल्लित हो उठे। इस मौके पर यातायात प्रभारी नीरज दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें