फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला मैकेनिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाइक मिस्त्री का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भाई ने दुकान संचालक और उसके साथी पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर मारपीट करने और थाने में बैठाए जाने से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना व कस्बा जखौरा निवासी बृजेंद्र (21) पुत्र मूलचंद्र एक दुकान पर चार-पांच सालों से बाइक बनाने का काम करता था। बृजेंद्र के बड़े भाई अनिल ने बताया कि मंगलवार को दुकान का संचालक आया और बृजेंद्र को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। उसने बृजेंद्र पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल ले लिया। दुकान संचालक ने उसे थाने में भी बैठा दिया था। रात करीब 8 बजे जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने दुकान संचालक से सुबह आपस में बैठकर बातचीत करने को कहा तो दुकानदार राजी हो गया। इसके बाद समझौता होने पर वह बृजेंद्र को थाने से लेकर घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दुकान संचालक अपने एक साथी के साथ मंगलवार रात 11 बजे और बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर आया और बातचीत करने की बात कही। बुधवार सुबह सात बजे बृजेंद्र घर से शौचक्रिया करने की बात कहकर खेत की ओर चला गया था। कुछ देर बाद जब गांव के लोग खेत के पास से गुजरे तो यहां बृजेंद्र नीम के पेड़ से लटक रहा था। परिजन भी मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें