फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हवाई अड्डा निर्माण के लिए जमीन की पैमाइश प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण के लिए प्रशासन ने 89 हेक्टेयर भूमि क्रय किया था। अब इसकी पैमाइश प्रारंभ कर दी है। करीब ढाई हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर की सीमा से सटे सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए 92 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। 78 करोड़ से 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय कर ली गई थी, जबकि 2.5 हेक्टेयर भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका बैनामा नहीं हो पाया था। उक्त भूमि के अधिग्रहण के लिए प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था।
अधिग्रहण के लिए शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दिया था। जिला प्रशासन ने उक्त भूमि का भी अधिग्रहण कर पैमाइश प्रारंभ करा दी है। पैमाइश के बाद यह भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व से निर्मित है हवाई पट्टी : 1942 में रक्षा विभाग ने हवाई पट्टी का निर्माण कराया था। हाल में प्रदेश सरकार ने इसे हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। इसका प्रस्ताव नागरिक उड्डयन विभाग ने पास कर दिया था। संवाद ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें