ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ।
कस्बा बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में 71 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केके सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रवक्ता राजेश विक्रम ने छात्रों को संबोधित किया। प्रवक्ता बृजनंदन, छात्र रोहित पुलैया, शिफा सुन्नी, राशि सोनी, सुखदेवी, पूनम कोरी, शिवा गुप्ता, पार्वती ने भी विचार व्यक्त किए।
केपीएस डिग्री कॉलेज ककरूआ (महेशपुरा) में प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार सुडेले ने झंडारोहण किया। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन, प्राचार्य डा. सुनील कुमार जैन और प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। गीताजंलि, कविता ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में रंगोली व भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. जेपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रतियोगिता में दिव्या जैन प्रथम, मणि सोनी, आस्था द्वितीय, इशिता सोनी और सोनम तृतीय रहीं। भाषण में देवेंद्र सिंह प्रथम, दिव्या जैन द्वितीय व विवेक बुधौलिया तृतीय रहे। डॉ. अजय कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य सतीश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। अंशिका पाराशर, नीर बुखारिया ने भाषण दिया। अरुणाचल प्रदेश पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता में रमन सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और अशोक सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक राजकुमार, सैयद शाह हुसैन और शत्रुघ्न खरे रहे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने आजादी में योगदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया। नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। एल्ड्रिज इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के प्रांगण में संस्थापक/प्रबंधक कमलेश चौधरी ने राष्ट्रध्वज फहराया। प्राचार्य डा. जेएस तोमर, सांस्कृतिक सचिव रवींद्र दिवाकर, प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने गणतंत्र को लेकर विचार व्यक्त किए। छात्र दिनेश प्रजापति , मु. तारिक खुशबू यादव, विनीता अहिरवार ने उद्गार व्यक्त किए। छात्रा संजना झा, सोनम, प्रियंकार, गुड्डी राजा ने देशभक्ति के तराने सुनाए। महाविद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी और रोबर्स रेंजर्स के प्रभारी प्रो. केपी के निर्देशन में स्वच्छता श्रमदान किया गया।
पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज पनारी में गणतंत्र दिवस पर संगोष्ठी हुई। कॉलेज के संरक्षक रामअवध यादव, संस्थापक डॉ. पारसनाथ यादव, प्रबंधक सितारा देवी, प्रबंध निदेशक सौरव यादव, डा. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सूफिया एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने मां सरस्वती एवं सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। मुख्य अतिथि ने छात्र/छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बलिदान को सर्वोपरि बताया। संस्थापक डा. पारसनाथ यादवन ने छात्र/छात्राओं के साथ संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा। इस अवसर शिक्षा निदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन प्रो. विभा ताम्रकार ने किया।
रॉयल एकेडमी एजूकेशनल चेरीटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित रॉयल एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश क आईआरएस लोकेश सिंह रहे। विद्यालय अध्यक्ष संजय चौबे एडवोकेट, सचिव कौस्तुभ चौबे, प्राचार्य संजीव नामदेव आदि ने ध्वजारोहण किया। एकेडमिक कोआर्डीनेटर मीरा नामदेव ने गणतंत्र की परिभाषा बताई। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रयासों सराहना की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन शिक्षक अमित कुमार ने किया।
ललितपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संजीवनी जनजागरण सेवा समिति ने ब्लाक जखौरा के ग्राम अड़वाहा में सहरिया और गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क जूते और अन्य लोगों को वस्त्र बांटे। इस मौके पर राहुल राजपूत, चंद्रिका शर्मा, सुरेंद्र सविता, दिनेश, राधेकृष्ण ताम्रकार, रंजीत सिंह, हेमंत कुमार शर्मा, राजेश गोस्वामी, सुमन शर्मा, अंजू राजा उपस्थित रहे।
मदरसों के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
ललितपुर। मदरसों के छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का गायन करते हुए यात्रा निकाली। इस अवसर पर मोहम्मद असलम कुरैशी, नासिर खान, परवेज पठान मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर एल्ड्रिज स्कूल के बच्चे नृत्य करते हुए।- फोटो : LALITPUR
भगवान आदिनाथ कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया।- फोटो : LALITPUR