ललितपुर। आदर्श शिक्षक व शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि परिषदीय शिक्षा मित्रों को मार्च माह से और सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षा मित्रों को मई माह से मानदेय नहीं मिला है।
मंगलवार को कंपनी बाग में आयोजित बैठक में भगवत सिंह बैस ने कहा कि अवशेष शिक्षा मित्रों का भी शीघ्र समायोजन किया जाए। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मांग पत्र भेजा गया है, जिसमें शिक्षा मित्रों के मानदेय व छूटे शिक्षा मित्रों का समायोजन करने की मांग की गई है।
बैठक में ब्रजेश कुमार टोंटे, कुलदीप गोस्वामी, गोविंद बिहारी दुबे, नीलम रिछारिया, उर्मिला झा, उर्मिला साहू, दीपक तिवारी, नंदराम, प्यारेराजा, देवीलाल, प्रीतमदास, लालाराम रजक, हीरालाल, रामकिशन, राजा साहब, शैलेंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह, राजेश निरंजन, अरविंद जैन, कैलाश साहू, संगीता जैन, रज्जू राजा आदि उपस्थित रहे। संचालन कुलदीप गोस्वामी ने किया। अंत में ब्रजेश टोंटे ने सभी का आभार प्रकट किया।