फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ‘अल्लाह यात्रा को आसान बनाए, इबादतों को कबूल फरमाए’

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर के हाजी जमील खान, हज्जन अख्तरी बेगम व रुखसाना बानो के पवित्र उमरा यात्रा पर रवाना होने पर नगरवासियों ने भावपूर्ण विदाई एवं इस्तकबाल किया। अकीदतमंदों ने अल्लाह की बारगाह में दुआ की कि उनकी उमरा यात्रा सकुशल एवं मंगलमय संपन्न हो और उनकी सभी इबादतें कुबूल हों।
विज्ञापन



मस्लिम समाज के लोगों ने उमरा यात्रा पर जाने वालों को फूल-मालाएं पहनाईं और गले मिलकर मुबारकबाद दी। लोगों ने उनसे देश, प्रदेश और नगर की अमन, चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए भी विशेष दुआ करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी हाफिज सलामत रजा ने उमरा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा आत्मिक शुद्धि, इबादत और अल्लाह की रहमत प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यात्रियों के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह उनकी यात्रा को आसान बनाए और उनकी इबादतों को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए। इस मौके पर हाजी मुवीन खान, सलीम खान, मुसरीन खान, बरकत राईन, मुशर्रफ अली हाशमी, यूनुस राईन सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें