ललितपुर। जिले में अकूत खनिज संपदाएं मौजूद हैं। इस पर जिले की माटी में केंद्र सरकार ने धातुतत्व खोजने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी वैज्ञानिकों के साथ जमीन का निरीक्षण करेंगे और कहां पर कौन सा धातुतत्व है, इसकी जांच करेंगे।
जनपद खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। जनपद के ग्रेनाइट पत्थर की मांग विदेशों में बहुत है। ग्रेनाइट चीन के साथ ही अन्य देशों में जाता है। इसके साथ ही इमारती पत्थर भी बहुतायात में पाया जाता है। महरौनी विधानसभा क्षेत्र में फॉस्फोरस पाया जाता है। इस तरह जिले में खनिज संपदा का अकूत भंडार है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसा है, जिसमें अन्य धातुएं भी हो सकती हैं। इसलिए जमीन में धातुओं की जांच करने के लिए केंद्र सरकार के अधिकारी पांच सदस्यीय टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। जो, तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गिरार में जमीन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जहां पर जांच करने के बाद इसकी रिर्पोट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। यदि धातुएं होने की संभावना होगी तो आगे की कार्रवाई होगी।
यह है केंद्र सरकार का दल
सोमनाथ चंदेल अपर डायरेक्टर जनरल भारत सरकार, एसके शाह डिप्टी डायरेक्टर जनरल, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक एसपी सिंह, भू वैज्ञानिक पीएस मिश्रा आदि बहुधातुओं की खोज करेंगे। टीम के साथ राज्य सरकार के भू वैज्ञानिक मुइनुद्दीन, वैज्ञानिक आरपी सिंह भी मौजूद रहेंगे।
भारत सरकार का पांच सदस्यीय दल व राज्य सरकार का दो सदस्यीय दल एक दिवसीय बहुधातुत्व की खोज के लिए क्षेत्र के भ्रमण पर आ रहा है।
- नवीन कुमार दास, क्षेत्रीय खान अधिकारी/ जिला खान अधिकारी