फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में मटकी बांधकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Mar 2018 12:48 AM IST
amarujala
विज्ञापन
prdrsan, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एससी, एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले शिक्षकों ने चौथे दिन गले में मटकी लटकाकर व पीछे झाड़ू बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक विभाग द्वारा पदावनत किए जाने को एससीएसटी शिक्षकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। रविवार को बीएसए कार्यालय में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही ने कहा कि जब तक शिक्षकों को पदावनत करने का फैसला वापस नहीं लिया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद शिक्षक गले में मटकी लटकाए व पीछे झाड़ू बांधकर पैदल कलैक्ट्रैट मार्च करते हुए पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इसके उपरांत शिक्षकों का जुलूस घंटाघर से होते हुए सदर विधायक के आवास की ओर मुड़ गया। यहां शिक्षकों ने गले में लटकी मटकी व झाड़ू को उतारकर रख दिया। इस मौके पर ऊषा गौतम, छोटेलाल गाडगे, दीपक कुमार, सुंदर सिंह, हेमंत कुमार, वृषभान सुमन, शशिकांत, अतीश कुमार, कमल किशोर बौद्घ, कुलदीप, ध्यानचंद्र, श्यामबिहारी, संजीव सिद्घार्थ, महेंद्र पंथ, अशोक कुमार, रूपेश रजक, शक्ति सिंह, मंजूलता सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें