फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल स्तर बढ़ने पर माताटीला और शहजाद बांध के गेट खोले

विज्ञापन
कैप्सन - माताटीला के गेटों से गिरता पानी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। तीन दिन से जनपद और मध्य प्रदेश में हो रही अच्छी बारिश का असर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बांधों पर भी नजर आया। माताटीला बांध के बीस और शहजॉद बॉध के चार गेटों को खोलकर जल निकासी की गई। वही माताटीला बॉध के गेट खोले जाने से सुकुवा ढुकुबा बॉध में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। इस कारण बबीना से पूराविरधा को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले बारिश न होने से विकास खंड के तीनों बॉध खाली पड़े थे। क्षेत्र के तालाब, कुओं का जल स्तर भी अभी काफी नीचे था। जनपद का प्रमुख माताटीला बॉध अपने अगस्त माह के लक्ष्य से लगभग 11 फीट खाली था। तीन दिन से लगातार हुई झमाझम बारिश ने एक ही दिन में जनपद के बॉधों में पानी का स्तर काफी पूरा कर दिया। इसके चलते माताटीला बॉध के गेटों को सुबह तीन बजे से खोलने का क्रम शुरू हुआ। रात तीन बजे साठ हजार क्यूसेक, पॉच बजे सुबह एक लाख चौसठ हजार और बाद में दस बजे बीस गेट छह छह फीट की ऊंचाई से खोल कर लगभग एक लाख छियासी हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वही शहजॉद बॉध के चार गेटों को सुबह सात बजे खोलकर लगभग तेरई हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इस मौसम में पहली बार बॉधों से पानी छोड़े जाने के बाद सैलानी पानी के ऊपर से गिरते हुए दृश्य को देखने के लिए बॉधों पर पहुंचे।
राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बॉध में पानी का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते सुबह तीन बजे से गेट खोलकर जल निकासी की गई। बृहस्पतिवार को बीस गेट खोलकर एक लाख छियासी हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

-- जीके मौर्या, अवर अभियंता, माताटीला बॉध प्रखंड
तीन दिन की बारिश से शहजाद बॉध का जल स्तर बढ़ गया। इसके चलते बॉध के चार गेट सुबह सात बजे से खोलकर लगभग तेरह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही हैं।
-- मनोज कुमार, जेई शहजाद बॉध प्रखंड
पूराविरधा बबीना मार्ग पर आवागमन बंद
तालबेहट। माताटीला बॉध से पानी की निकासी होने पर सुकुवा ढुकुवा बॉध में पानी का स्तर बढ़ गया। इसके चलते रिपटे पर छह फीट तक पानी आ जाने से पूराविरधा से बबीना मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।
माताटीला बॉध से छोड़े गए पानी के चलते सुकुवा ढुकुवा बॉध से भी पानी निकला, जिससे रिपटे के ऊपर छह फीट तक पानी आ गया। वहीं कुछ लोग रिपटे पर पानी के बढ़ते जल स्तर को देखकर भी अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी के बाद पूराकलां पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया जो नहीं माने उन पर सख्ती भी दिखाई।
बताते चले कि पूराविरधा और पूराकलां सहित आसपास के लोग बबीना या झांसी जाने के लिए इसी रिपटे से जाते है। रिपटे पर पानी आ जाने के कारण उन्हें तालबेहट होकर जाना पड़ेगा।

कैप्सन - माताटीला के गेटों से गिरता पानी- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - शहजॉद बॉध के गेटों से बहता पानी 4 - सुकुवा ढुकुवा बॉध के रिपटे से बहता पानी- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें