फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कस्बा बार में लगा वाहनों का भीषण जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार/ललितपुर। कस्बा बार के मुख्य बाजार की सड़क पर शनिवार की शाम को वाहनों का भारी जाम लग गया। जाम में दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन फंस गए और करीब आधा किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ा। कस्बा के लोगों ने जाम का कारण बाजार में तीन ओर की सड़कों से वाहनों का आना बताया। जाम की सूचना पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गई। करीब एक घंटे तक लोग इस भीषण उमस भरी गर्मी में फंसे रहे। थाना बार प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें