फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्साब गायब, स्कूलों में ताले

Tue, 08 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक जखौरा के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन विद्यालयों में ताले लटकते मिले। वहीं, अध्यापक बिना किसी सूचना के गायब मिले। उन्होंने बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षकों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने सबसे पहले उप्रावि रानीपुरा का निरीक्षण किया। विद्यालय बंद पाया गया। विद्यालय के बाहर बच्चे खडे़ हुए थे। बच्चों ने बताया कि अभी अध्यापक नहीं आए हैं। जिस पर उन्होंने गैर हाजिर अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुए उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध कर दिया।  प्रावि कैलवारा सुबह नौ बजकर पंद्रह मिनट पर बंद पाया गया, जिस पर उन्होंने बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुलाकर प्रार्थना कराई।

उन्होंने गायब अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुुए उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरूद्ध कर दिया। प्रावि राजघाट में समस्त अध्यापक अनुपस्थित मिले। रसोइया भागवती द्वारा विद्यालय का ताला खोला गया था। लेकिन, विद्यालय में नामांकित 68 बच्चों के सापेक्ष एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। उन्होंने नदारद अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन एवं अनुपस्थित शिक्षा मित्र का निरीक्षण दिवस का मानदेय काट दिया। उप्रावि चौरसिल में इंप्रअ कीर्ति शुक्ला अनुपस्थित पाई गई। यहां पर एक अध्यापिका द्वारा प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी के बच्चों को बैठाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा था। सहायक अध्यापक ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभी नहीं आई हैं। 
विज्ञापन


निरीक्षण के समय प्राइमरी के 24 बच्चे एवं अपर प्राइमरी के 12 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की बाउण्ड्रीवाल टूटी हुई थी। उन्होंने अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिवस का वेतन काटते हुए उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरूद्ध कर दिया। प्रावि चौरसिल बंद पाया गया। विद्यालय के 24 बच्चे पढ़ने के लिये उप्रावि में बैठे हुए थे। उन्होंने गैर हाजिर अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काट दिया। उप्रावि कालापहाड़ में कार्यरत इंप्रअ शारदा, सअ लाल साहब यादव एवं अनुदेशक प्रज्ञा खरे अनुपस्थित पाई गई। विद्यालय में प्रावि एवं उप्रावि का मिड्-डे मील एक साथ बनवाया जा रहा था। जिस पर उन्होंने अलग-अलग मिड-डे मील बनवाने के निर्देश बीईओ को दिए।

वहीं, अनुपस्थित अध्यापक का एक दिवस का वेतन काट दिया। 
प्रावि कालापहाड़ बैरियर में नामांकित 114 बच्चों के सापेक्ष 45 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय का एमडीएम उप्रावि कालापहाड़ में बन रहा था। इस पर उन्होंने अलग-अलग मिड-डे मील बनवाने के निर्देश बीईओ को दिए। प्रावि गैंदोरा में इंप्रअ यासमीन बानो बालगृह दैलवारा में सम्बद्ध हैं। विद्यालय की रंगाई-पुताई नहीं हुई थी। प्रावि कालापहाड़ में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाई गई। कक्षा 4 और 5 के छात्र पर्यायवाची क्या होता है बता नहीं सके। अध्यापकों ने शिक्षक डायरी एवं पाठ्ययोजना नहीं बनाई थी। विद्यालय में कार्यरत 03 रसोइयों में से 01 रसोइया उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें