फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में 51 जोड़ों ने साथ जीने की खाई कसमें

विज्ञापन
तुवन मंदिर प्रागण में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार ने सर्वजातीय विवाह कार्यक्रम में वरमाल? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। श्री तुवन मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार के बैनर तले सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह में 51 जोड़ों ने एक- दूसरे का दामन थाम लिया। इनमें से दो मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया। दांपत्य जीवन की नई शुरुआत में जोड़ों को उपहार में हेलमेट भेंट किए गए।
विज्ञापन

श्री तुवन मंदिर हनुमान मंदिर प्रांगण से सुबह बारात निकाली गई। दूल्हों को बग्घी में बैठाया गया था। बारात तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सावरकरचौक, तालाबपुरा से होकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। तुवन मंदिर प्रांगण में वरमाला का कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने दूल्हों को हेलमेट उपहार स्वरूप दिए। ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी जोड़ों को उपहार में घरेलू उपयोग की विभिन्न जरूरत की सामग्री दी। सम्मेलन में दो मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारीलाल गोयल आगरा, ट्रस्टी मयंक वैद्य, सुभाष जायसवाल, मनमोहन जड़िया, राजेश यादव, श्यामाकांत चौबे, ब्रजेश चतुर्वेदी, प्रशांत शुक्ला, परवेज पठान, राजकुमार साहू, राहुल साहू, महंत रामलखन दास और महंत दामोदर दास उपस्थित रहे। इस दौरान चिन्मयानंद बापू ने जनवरी में श्रीरामकथा आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की।
युुवा ब्राह्मण महामंडल ने बारात का स्वागत किया। सभी बारातियों को माला पहनाई और आतिशबाजी की गई। इस मौके पर ललित कौशिक, रत्नेश तिवारी, प्रशांत शर्मा, रामेश्वर मालवीय, नितिन पाराशर, श्यामू चौबे, डा. दीपक चौबे, गुड्डू तिवारी, अभिताभ रिछारिया, दिनेश गोस्वामी, बृजेश चतुर्वेदी, शिवम कौशिक, राजीव हुंडैत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें