फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, चंद्रमा के उजाले में देखा पति का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। करवाचौथ पर सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर सामूहिक और एकल रूप से पूजा अर्चना की। पूड़ी-पकवान से भोग लगाया। चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा और पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को घंटाघर पर महिलाएं पतियों के साथ पूजन सामग्री की खरीदारी करती रहीं। करवा, छलनी, पूजा की फोटो, शृंगार का सामान, चूड़ी, साड़ी एवं आभूषण आदि भी खरीदे। इसके लिए ब्यूटी पॉर्लर में मेकअप, मेहंदी आदि लगा सजधज कर तैयार हुईं। शुक्रवार की रात में चंद्रमा के निकलने का इंतजार किया, इसके बाद अपने घरों में या फिर कॉलोनी में एकत्रित होकर पूजा की।
पहले घर में बनाए गए पकवानों के साथ करवा की फोटो लगाकर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद घर की छतों या आंगन में चंद्रमा को अर्घ्य देकर दीपक जलाकर आरती की। इसके बाद चलनी से चांद का दीदार कर पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति के हाथों सुहागिनों ने जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। पतियों ने भी महिलाओं को उनकी पसंद की मिठाई आदि खिलाई।
विज्ञापन

शहर के नदीपुरा रोड स्थित मुख्य रामराजा मंदिर में शाम छह बजे से बड़ी संख्या में महिलाएं करवाचौथ पूजन के लिए जुटीं। मंदिर परिसर में करवाचौथ पूजन के लिए पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं, मंदिर के परिसर में तीन घेरा बनाकर बैठीं। हाथों में पूजा की थाल में करवा, पूजन सामग्री और दीपक जलाकर विधि विधान से पूजन कराया गया। इसके बाद यहां रामराजा सरकार के समक्ष देर शाम को भव्य आरती की गई।
000000000000000000
परदेशी पिया का मोबाइल से किया दीदार
करवाचौथ पर बाहर रहने वाले पति का दीदार करने के लिए पत्नी ने मोबाइल का सहारा लिया। चंद्र देव की पूजा करने के साथ ही पत्नी ने मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर पति का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई लोगों ने इन पलों को दूसरे मोबाइल से फोटो लेकर कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें