फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उल्टी होने के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बराठा गांव में रहने वाली विवाहिता की हालत बिगड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पति ने उल्टी आने के बाद हालत खराब होता देख उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बीमारी के कारण मौत होना बताया है।
बबीना के खजराहा खुर्द गांव में रहने वाले सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि उसकी बहन रक्षा राजपूत (25) की शादी 9 फरवरी 2023 को मनजीत राजपूत के साथ हुई थी। मनजीत बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के रहने वाले है। जीजा एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात है। शादी के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। डेढ़ माह पहले रक्षा मायके आई थी। पति मनजीत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अचानक रक्षा को उल्टी होने लगी। उसने जब पूछा तो कहा कि कुछ नहीं, जी मचला रहा था, अब सब ठीक है और कमरे में जाकर सो गई। करीब तीन घंटे बाद उसकी दोबारा हालत बिगड़ी तो वह उसे बड़ागांव सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारीछा चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि परिजनों ने मौत का कारण बीमारी होना बताया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें