फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू नहीं उन्हें दहेज चाहिए था!: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वाले बोले- अक्सर ससुराली करते थे झगड़ा

Sat, 06 Aug 2022 05:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

बानपुर क्षेत्र के गांव दरौनी के मजरा ढंगरयाना निवासी सीता अहिरवार (20) ने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में बानपुर थाना क्षेत्र के गांव दरौनी के मजरा ढंगरयाना निवासी सीता (20) पत्नी विशाल अहिरवार ने सुबह घर में ही बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाने के आरोप लगाए हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बानपुर क्षेत्र के गांव दरौनी के मजरा ढंगरयाना निवासी सीता अहिरवार (20) पत्नी विशाल अहिरवार सुबह घर में ही थी, तभी उसने किसी बात से झुब्ध होकर अपने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह दस बजे जब उसका ससुर रामदास चारा काटकर लौटा तो उसे बहू दिखाई नहीं दी, जिस पर उसने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। उसने व अन्य परिजनों ने किसी प्रकार कमरे में झांका तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी प्रकार कमरे के दरवाजे खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई रखवारा गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि बीते रोज शुक्रवार को उसे उसकी बहन की मौत होने की जानकारी दी गई। उसने आरोप लगाया कि ससुराली उसकी बहन से शादी में कम दहेज मिलने के चलते झगड़ते थे और कई बार पहले विवाद हो चुका है। उसकी शादी बीते वर्ष 19 मई 2021 को हुई थी। मृतका की संतान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें