संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध हालात में रोशनी (23) की हुई मौत की वजह विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन सामने आया है।
थाना बानपुर के ग्राम वीर निवासी रोशनी की शुक्रववार की देर रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताते हुए कहा था कि देर रात को जब वह पति व बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी तो पति को बिस्तर पर अचेत मिली थी। जिसे टीकमगढ़ अस्पताल लेकर गए थे तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं एमपी के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम बम्हौरी के रहने वाले मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतका के भाई राघवेंद्र ने ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप लगाए थे। रोशनी की मौत कारण जानने के लिए चिकित्सकीय पैनल रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। पोस्टमार्टम में रोशनी की मौत का कारण विषाक्त पदार्थ के सेवन से होना पाया गया। रोशनी की मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद थाना बानपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-