फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व पथराव से 4 घायल

विज्ञापन
महिलाओं को समझाती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा में गाय के मरने की सूचना पर ग्रामीणों व लड़ईयामार जाति के लोगों में मारपीट के बाद बवाल हो गया। मारपीट और पथराव होने से चार लोग घायल हो गए। महिलाओं ने पथराव किया। जानकारी पर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा में बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर एक गाय मरी पड़ी थी। अवैध कच्ची शराब के लहन से गाय के मरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसी बात को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लड़ईयामार जाति के लोगों से ग्रामीणों का विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी- डंडों से मारपीट शुरु हो गई। दोनों ओर से दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पर धौर्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह और भड़क गए और पथराव करने लगे। जानकारी मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस, बानपुर थाना पुलिस एवं पीएसी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, बवाल होने की सूचना पर एसडीएम सदर गजल भारद्वाज और सीओ सिटी केशवनाथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों से बात कर बयान लिए। विनय तिवारी ने बताया कि हम मौके पर कवरेज करने गए थे। इसी को लेकर वह लोग भड़क गए। घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आईं, जिनका पुलिस से चिकित्सीय परीक्षण कराया है। इनमें से विनय तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी, सियाराम शर्मा पुत्र हरगोविंद शर्मा, योगेश पुत्र दशरथ यादव, आनंद पुत्र पूरन प्रजापति शामिल हैं। उक्त मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने जांच- पड़ताल शुरु कर दी है। ------- पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा गांव के विनय तिवारी की तहरीर के आधार पर थाना जाखलौन पुलिस ने निम्मो, पूरन, राजेश, अर्जुन, अजय, विजय, महेश, सविता, प्रकाश, फूलसिंह, हल्के, शिवचरण, घनश्याम, कारा, करन आदि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ------- लड़ईयामार बस्ती के पास कई दिन पुराना गाय का शव पड़ा था। ग्रामीणों का विवाद हुआ है। पुलिस पर कोई पथराव नहीं हुआ है। एहतिआत के तौर पर दूसरे थानों से पुलिस एवं पीएसी भी तैनात कर दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है। - रामसेवक, थानाध्यक्ष जाखलौन। -------- प्रथम दृष्टया अवैध शराब का मामला सामने आया है। इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। - गजल भारद्वाज, एसडीएम सदर --------- गाय पंद्रह- बीस दिन से मरी पड़ी थी। गाय के मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। जांच के बाद अगली कार्रचाई की जाएगी। - केशवनाथ, सीओ सिटी ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें