शहर में पेयजल आपूर्ति के दौरान अक्सर पानी बाधित हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जिससे लोगों को पानी की असुविधा का सामना न करना पड़े। बरसात में डोंडाघाट स्थित सीडब्लूआर क्षतिग्रस्त हो गया था, तभी से पानी की आपूर्ति अक्सर बाधित रह जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अभी मोहल्ला चौबयाना, गोविंद नगर, रैदासपुरा, महावीरपुरा आदि क्षेत्रों में अक्सर पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस कारण सीडब्ल्यूआर में पर्याप्त पानी का फिल्ट्रेशन नहीं होना है। लेकिन, पाइप लाइन के बिछ जाने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।