फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जेल चौराहा से पानी की टंकी तक किया अतिक्रमण का चिह्नीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य मार्ग में जेल चौराहा से बड़ी पानी की टंकी तक अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। इसमें सड़क के दोनों ओर नाप कर सीमांकन किया गया। इसमें अतिक्रमण की सीमा में आने वाली सामग्री पर अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए हिदायत दी।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग में जेल चौराहा से बड़ी पानी की टंकी तक एक ओर पहले ही जगह कम है। यहां पर बाउंड्री बनी हुई है। इसके किनारे ही दुकानें सजी हुईं हैं। वहीं दूसरी ओर भी कई जगह पर दुकानें लगी हुईं हैं। इससे सड़क का दायरा सिकुड़ गया है। सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। इसमें सड़क के दोनों ओर सीमा से नाप कर सीमांकन किया गया। नाप के दौरान दायरे में आए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दो दिन में हटाने का समय दिया गया। तय समय सीमा में न हटाने पर पालिका द्वारा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें