फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद रहा बाजार

Tue, 05 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bajar bandi, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर/नाराहट/बार/पाली/डोंगरा। सोना पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों का कारोबार बंद रहा। इस दौरान व्यापारियों ने नुक्कड़ सभा की और कलेक्ट्रेट पहुुंचकर अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि भारत सरकार द्वारा सोने के आयात पर 12.5 प्रतिशत आयात कर वसूल किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी छोटे व्यापारियों पर आयात शुल्क थोपा जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने सराफा व्यापारियों पर थोपी गई एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही व्यापारियों द्वारा बाजार बंद किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर ने केंद्र सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से इंस्पेक्टर राज्य को बढ़ावा मिलेगा। दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता से देश के व्यापारी ही नहीं ग्राहक भी परेशान होंगे।

अत: उसे वापस लिया जाना चाहिए। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महेंद्र जैन मयूर, नरेंद्र कड़की, अज्जू बाबा, मज्जू सोनी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कमलेश सराफ, महेश सतभैया, चौधरी अखिलेश कुमार, अभय जैन, मुकेश सराफ, वीरेंद्र कुमार, शिखरचंद, प्रसन्न कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसके पहले सराफा बाजार में नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक माह से सराफा व्यापारी हड़ताल कर रहे हैं, व्यापारियों पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि गुपचुप दुकानें खोलकर कारोबार किया जा रहा है। वहीं, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने घंटाघर पर धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें सराफा व्यापारियों पर लगाए जा रहे नए कर के कानून को निरस्त कराए जाने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और दो लाख रुपये की खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर कानून का विरोध दर्ज किया। इस दौरान सुमित अग्रवाल, डा. शरद तिवारी, राकेश जैन, करीम राइन पप्पू, मो. रफीक, राजीव राजा, सर्वेश कुमार जैन, अभिषेक जैन, मुकुल कुमार, मनोज ताम्रकार, पंकज सेन, सोहेल राइन, रामगोपाल ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
उधर, कस्बा बार के व्यापारियों ने बंद रखा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, संजीव जैन, रुपनारायण मलैया, रामप्रकाश गुप्ता, मुकेश चौधरी, हरगोविंद सोनी, केशव यादव, संतोष गुप्ता, महेश सेठ, गोलू लोहिया, रामप्रकाश मोदी, रिंकन चौबे, रोहित गुप्ता, रामाधार बबेले आदि उपस्थित रहे।

नाराहट में व्यापारियों पर लगाए अनावश्यक कानून और टैक्स के विरोध में व्यापारी एकजुट नजर आए। नगर व्यापार मंडल नाराहट ने काले कानून और अनावश्यक टैक्स वापस लेने की मांग को लेकर बाजार बंद किया। इसमें चाय, पान से लेकर किराना, कपड़ा, सराफा आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल नाराहट के अध्यक्ष नीतेश राठौर, प्रमोद पाठक, रामगोपाल नीखरा, शैलेश शर्मा, दिलीप सोनी, सर्वेश खरे, हरीशंकर, हारून खान, भगवान दास आदि व्यापारी उपस्थित रहे। पाली में सराफा दुकानें बंद रहीं, जबकि अन्य बाजार खुला रहा। इसके अलावा ग्राम डोंगरा में भी बाजार बंद रहा।

दो बजे के बाद खुल गया बाजार
ललितपुर (ब्यूरो)। व्यापारियों के बाजार बंद का असर सुबह से लेकर दोपहर तक दिखाई दिया। लेकिन, करीब पौने दो बजे व्यापारियों एडीएम को ज्ञापन देने के बाद दोपहर करीब दो बजे से नझाई बाजार खुल गया। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य बाजार भी खुल गए। हालांकि, बंद के दौरान मवेशी बाजार, सावरकर चौक, कटरा बाजार, घंटाघर, सुपर मार्केट, स्टेशन रोड, इलाइट व सदर कांटा बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें