फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखी जाए मंडी परिसर में निगरानी

Fri, 20 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी में हो रही चोरियों की रोकथाम के लिए संयुक्त गल्ला व्यापार संघ ने गल्ला मंडी में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। इसको लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गल्ला मंडी में जिले भर के किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। किसानों की अधिक आवक होने पर कभी-कभी व्यापारियों को देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खुले रखने पड़ते  हैं। गल्ला मंडी में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिनसे व्यापारियों व किसानों को जानमाल का खतरा है।

विगत एक- दो माह से मंडी परिसर में बनी दुकानों के ताले और अलमारी तोड़कर चोरी की घटनायें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों ने  मंडी सचिव को अवगत कराया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मंडी परिसर में क्लोज सर्किट कैमरे लगवाए जाने की मांग की। इस पर एसपी ने सीओ सदर ओंकार यादव को मंडी का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के स्थलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। ज्ञापन देते समय संगठन के संयोजक सुमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, दीपक अग्रवाल, प्रवीण जैन, सुनील चौबे, बब्लू जैन, अजय साहू, सचिन नामदेव, अखिलेश, राजकुमार, संजीव खरे, निरंजन कुमार, शुभम साहू, केशव कुमार, अजय कुमार, संतोष साहू, अनुराग, आलोक जैन, अमित अग्रवाल, रामेश्वर साहू, विशाल रावत, राहुल कुमार समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें