बुधवार को उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने सुबह ग्यारह बजे तरगुवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने विद्यालय में मौजूद स्टॉफ की हाजिरी देखी। वार्डन दीप्ति पटैरिया एवं फु ल टाइम टीचर एकता पारासर मौजूद मिलीं तथा प्रियंका राठौर गैर हाजिर मिलीं। प्रियंका द्वारा जांची गई परीक्षा कॉपी का अवलोकन करने पर एसडीएम को पता चला कि शिक्षिका द्वाराकापी चेक करने में काफी लापरवाही का गई है। वार्डन द्वारा बताया गया कि कुछ कहने पर वह लड़ने लगती है।