- ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी, मरम्मत कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में बारिश से कई पुलिया बह गईं। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के ध्रुवकुटी के निकट पुलिया, माताटीला मार्ग सहित आसपास के गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को करीब चार किमी का फासला तयकर तहसील मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि जर्जर पुलियों को बनवाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से मांग की लेकिन नतीजा सिफर रहा। पेश है कुछ क्षतिग्रस्त पुलियाें का हाल...।
दृश्य एक
फोटो -10, धुव्रकुटी मंदिर की बही पुलिया
तालबेहट नगर के मुक्तिधाम के पास धुव्रकुटी नाले के ऊपर बनी पुलिया भी पानी के बहाव को न झेल सकी और पूरी पुलिया बह गई। इससे औद्योगिक केंद्र के अलावा धुव्रकुटी मंदिर और तहसील मुख्यालय जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
000000000
दृश्य-दो
फोटो -11 भुचेरा के टूटी पुलिया
भुचेरा और कैलगुवा मार्ग पर भुचेरा तालाब के समीप बनी पुलिया भी इस बार की बारिश में काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जिसके चलते मार्ग दुर्घटनाएं रोकने के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर बोरियां रख दी हैं।
00000000
दृश्य-तीन
फोटो -12
पूराकलां जेरोन मार्ग पर मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया बारिश में बह गई। इससे लोगों को अब मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जाने के लिए भारी संकट पैदा हो गया है। आसपास के ग्रामीण इस रास्ते से आसानी से मध्यप्रदेश पहुंच जाते थे।
000000
दृश्य चार
फोटो -13,एवनी के पास टूटी पुलिया
ग्राम एवनी के पास बरुआ नाले पर बनी पुलिया भी बारिश को न झेल सकी और पूरी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आसपास के गांवों से आने जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
000
दृश्य पांच
फोटो -14 , बिजरौठा गांव के मध्य बनी पुलिया
बिजरौठा से बौलारी के रास्ते में मगन पठा के समीप बनी पुलिया भी बारिश में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र और माता मंदिर आने जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।
000फोटो -15 , रामपाल झा
धुव्रकुटी मंदिर की पुलिया पहले की अत्यंत बुरी हालत में थी। लेकिन बारिश में पूरी पुलिया टूट जाने से अब पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा है। - रामपाल झा
000
फोटो-16 अरविंद
पुलिया टूटने से आवागमन में काफी दिक्कत आ रही है, बारिश के दौरान नाले उफनाने पर जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। -अरविंद कुमार
00000
फोटो -17 , सुखदेख
धुव्रकुटी मंदिर के पास बनी पुलिया के टूटने के कारण औद्योगिक क्षेत्र पहुंचने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ रहा है। दूसरे रास्ते में भी जलभराव होने से वाहन आसानी से नहीं जा पा रहे हैं। - सुखदेव
00000000
फोटो -18
पहली ही बारिश ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की कलई खोल कर रख दी है। बिजरौठा में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के लोगों को भारी असुविधा हो रही है।-डॉ सत्येंद्र सिंह बुंदेला
000
फोटो -21, मान सिंह यादव
प्रशासन को इस ओर व्यापक सर्वे कराके तत्काल पुलिया का निर्माण कराना चाहिए। जिससे आम जनता को आवागमन में असुविधा न हो।- मानसिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
0000000
वर्जन
बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से कुछ पुलियों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। सर्वे कराकर पुलियों की मरम्मत कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।-भूपेंद्र सिंह, एसडीएम