फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता को लेकर ललितपुर के डीडीओ निलंबित, अन्य तीन बर्खास्त

विज्ञापन
जिले में मनरेगा के कार्य में अनियमितताएं पाई थी। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितता को लेकर ललितपुर के डीडीओ निलंबित, अन्य तीन बर्खास्त
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने श्रम विभाग के प्रभारी उपायुक्त रहते हुए ललितपुर जिले के बार विकासखंड के मथुरा डांग गांव में तालाब, कुओं के निर्माण और गोशाला की सुरक्षा खाई के निर्माण में भारी वित्तीय अनियमितताएं की थीं। संयुक्त विकास आयुक्त झांसी द्वारा की गई जांच में धांधली पाई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। वहीं कार्यक्रम अद्धिकती गौरव अग्रवाल, तकनीकी सहायक सुशील अरोड़ा और रोजगार सेवक जगभान की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जिला विकास अधिकारी को झांसी से अटैच कर दिया गया है। वहीं, देर रात वीडीओ बार को भी निलंबित कर दिया गया।
जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने शासन के निर्देश पर जहां डीडीओ को निलंबित किया है वहीं बर्खास्त किए गए तीनों के खिलाफ बीडीओ बार को मुकदमा दर्ज कराए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मथुराडांग ग्राम तकनीकी सहायक, पंचायत जनपद में मनरेगा हुए घोटाले की जाँच की परतें खुलने लगी हैं। जिलाधिकारी ने देर श़ुक्रवार की देर शाम आठ बजे सीडीओ समेत सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक कर मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायत मथुरा डांग में तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय सत्यापन में तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य नगण्य होना पाया गया और तालाब के गहरीकरण का कार्य लगभग शून्य पाया गया, जबकि विभाग द्वारा दोनों कार्यों पर 4.85 लाख रुपये का व्यय किया गया है, 50 हजार रुपये से अधिक का कार्य नहीं हुआ है। गोशाला मथुराडांग में सुरक्षा खाई के निर्माण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि सुरक्षा खाई का निर्माण हुआ ही नहीं है। इसमें 3.63 लाख की धनराशि श्रमांश पर व्यय दिखाई गई है, जो कि मौके की स्थिति के अनुसार काफी अधिक है। ग्राम पंचायत मथुराडॉग में कूपों के निर्माण एवं खोदाई के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौके पर सत्यापन के उपरांत श्रमांश पर किये गए धनराशि के व्यय को औचित्यपूर्ण पाया गया, परन्तु इन कार्यों पर मैटेरियल का भुगतान बिना आपूर्ति किये निकाला गया, जो कि वित्तीय अनियमितता है।
विज्ञापन

जांच में नप सकते हैं कई अधिकारी
ललितपुर। डीएम की बड़ी कार्रवाई को लेकर कई अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने निकलने लगे हैं। चर्चा है कि यह तो पहला मामला उजागर हुआ है। अगर इससे संबंधित दिए गए सभी शिकायती पत्रों की ईमानदारी से जांच की जाए तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। वहीं कई और कर्मचारी भी बर्खास्त किए जा सकते हैं। कलेक्ट्रेट में सैकड़ों शिकायती पत्र लंबित हैं जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें