फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर मारपीट में मैनेजर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नदनवारा स्थित टोल प्लाजा पर मध्य प्रदेश के एक वाहन चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में टोल प्लाजा मैनेजर और चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के ग्राम नारा निवासी अमर सिंह पुत्र लक्ष्मी प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नदनवारा स्थित टोल प्लाजा से निकल रहा था। तभी उसकी कर्मचारियों से पैसे को लेकर बहस हो गई। टोल प्लाजा मैनेजर एवं उसके साथ आए चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली - गलौज करते हुए लाठी - डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। मैनेजर व उक्त लोगों का नाम मालूम नहीं है। कोतवाली पुलिस ने अमर सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी मैनेजर व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें