यूपी के ललितपुर में एक महिला ने बाजार में एक अन्य महिला के बैग से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी महिला को मौके पर ही दबोच ही लिया जिसके बाद बाजार में जमकर हंगामा हुआ।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर के प्रमुख सर्राफा बाजार में समान खरीददारी कर रही महिला के बैग से सरेआम एक महिला ने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देकर महिला जैसे ही भागने लगी तो उसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी महिला को घेरकर उससे चोरी किया हुआ मंगलसूत्र बरामद कर लिया जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बाजार में घुमाया। वहीं, कुछ महिलाओं ने आरोपी महिला के साथ हल्की-फुल्की मारपीट भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंगलसूत्र मिल जाने के बाद लोगों ने महिला को वहां से जाने दिया। यह घटना बीते दिन गुरुवार की बताई जा रही है।