फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेले में गुम हुआ मंगलसूत्र... 30 घंटे बाद मिला महिला को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार/पुलवारा। दुनातर मेले में रविवार दोपहर को महिला का मंगलसूत्र गुम हो गया। मंगलसूत्र के लिए उसने मन्नतें मांगीं। आखिरकार रविवार शाम को मेले में मंगलसूत्र सिपाही को मिला। फिर 30 घंटे बाद सोमवार शाम को पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से महिला को खोज निकाला। महिला को मंगलसूत्र मिला तो उसने राहत की सांस ली। थाना बार के गांव चंदावली के पास दुनातर धाम पर मकर संक्रांति से दस दिवसीय मेला लगा है। मेले में गांव जरावली की करीना पत्नी आशीष राजपूत घूमने आईं। करीना ने मेले में खूब खरीदारी की। इसी बीच उनके गले से मंगलसूत्र गिर गया। पहले तो उन्हें पता ही नहीं चला। फिर कुछ देर बाद जब पता चला तो उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सूचना दी। मेले में खुद भी खोजा। लेकिन, मंगलसूत्र नहीं मिला। आखिरकार वह थककर लौट आईं। घर पर उन्होंने मन्नतें मांगी कि मंगलसूत्र मिल जाए। फिर रविवार शाम करीब चार बजे थाना बार में तैनात सिपाही कुलदीप सिंह और आलोक कुमार को मेले में जमीन पर मंगलसूत्र पड़ा मिला। इसकी जानकारी दोनों सिपाहियों ने उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह को दी। इसके बाद पुलिस ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों की सहायता से लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि यह मंगलसूत्र करीना का है। फिर सोमवार को महिला करीना को थाना बुलाकर उनको मंगलसूत्र सौंप दिया गया। महिला और परिजन ने बार पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें