फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल को जन्में, मंगल ही करते जय हनुमान......

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hanuman ji - फोटो : demo
विज्ञापन
श्रीहनुमान जयंती पर इस बार श्रृद्धालुओं में काफी हर्ष और उत्साह देखने को मिला है, जिसमें युवाओं में अधिक जोशीला देखा गया। इस मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रृद्धालु शामिल रहे और पूरा शहर जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा, शहर की सड़कों पर केवल भगवा (केसरिया) ही रंग दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों व समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।       
विज्ञापन

मंगलवार को श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीतुवन मंदिर से शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रीरामलाल हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में किया गया। श्री हनुमान जयंती की पूर्व संध्या से ही शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज शुरू हो गया था। जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को श्रीतुवन मंदिर में शाम साढ़े सात बजे संगीतमय श्री सुंदरकांठ पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद श्री हनुमान जी का पुराना चोला उतारकर नया चोला चढ़ाया गया और उनका अंगराज (शृंगार) करके देर रात 12 बजे उनकी भव्य आरती उतारी गई। रात को आरती के दौरान हजारों की संख्या में श्रृद्घालू ने हिस्सा लिया और दर्शन किए। मंगलवार की सुबह भगवान के पट खुलने से पहले ही सुबह 04 बजे से भक्तों की भीड़ जमा होने लगी थी, इसके बाद 05 बजे अंजनी पुत्र हनुमान की जन्म आरती उतारी गई। इसी क्रम में 08 बजे से हवन-पूजन आयोजित किए गए, हवन में हनुमान जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य समेत अन्य श्रृद्घालूगण शामिल हुए। सुबह से देर शाम तक श्रीतुवन मंदिर पर भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई। मंदिर में 56 भोग समिति व श्रृद्धालुओं के सहयोग से पूरे दिन प्रसाद का वितरण होता रहा।   शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 05 बजे विभिन्न श्रीहनुमान मंदिरों से एकत्रित हुए ध्वजों का ध्वज पूजन करने के बाद किया गया। ध्वज पूजन श्रीहनुमान जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने किया। ध्वज पूजन में शहर क्षेत्र में स्थित समस्त हनुमान मंदिरों सीतापाठ, डोड़ाघाट, हवलदार मंदिर, बूड़े बाबा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंचनघाट, बलखंडी, चंडीमाता मंदिर, हनुमान धारा पिसनारी, रिसाला मंदिर, संकट मोचन व अन्य श्रीहनुमान मंदिरों के ध्वज शामिल रहे। शोभायात्रा में उक्त समस्त मंदिरों के ध्वज सबसे आगे चल रहे थे और श्रीतुवन मंदिर का विशाल ध्वज व तुवन सरकार की प्रतिमास्वरुप शोभायात्रा के सबसे पीछे बग्गी में चल रहे थे। बीचे में शहर में संचालित अखाड़ों व व्यायामशालाओं के युवा तलवारों, लाठी-डंडों, मलखम, हजारा आदि से एक से बड़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। इसमें मुहल्ला बड़ापुरा का हनुमान दल अखाड़ा, भारत सेवा मंडल व्यायामशाला जगदीश मंदिर, कंचन, आजाद, लवकुश, कौशल किशोर व्यायामशाला, दुश्मन फटकार अखाड़ा, राजाराम व्यायामशाला, हनुमान धारा व गरुकुल अखाड़ा और संकट मोचन व्यायामशाला आदि शामिल रहे। शोभायात्रा का श्रीतुवन मंदिर से शुरु की गई थी और परम्परागत निर्धारित रुट नझाई बाजार तिराहा, सदर कांटा, पानी की टंकी, आजीतापुरा, सरदारपुरा, महावीरपुरा, चौबयाना होते हुए रघुनाथजी बड़ा मंदिर पहुंचेगा और यहां क्षणिंक विश्राम करके भीमनगर, नदीपुरा व आजादचौक होते हुए वीर सावरकर चौक होते हुए वापस श्रीतुवन मंदिर पहुंचा। जगह-जगह श्रृद्घालुओं द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और आरती उतारी गई। वहीं वीर सावकर चौक पर भारत सेवा मंडल जगदीश मंदिर व्यायामशाला द्वारा मलखम का विशेष प्रदर्शन किया गया। कहा जाता है कि मलखम प्रदर्शन में ललितपुर का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। प्रथम में झांसी और तीसरे पर वनारस है। शोभायात्रा में समिति के पदाधिकारियों में मुख्य रुप से बृजेश चतुर्वेदी, दीपक चौबे, चंद्रशेखर राठौर, हरविंदर सलूजा, अमित तिवारी, डा.प्रबल सक्सेना, श्यामाकांत चौबे, रत्नेश तिवारी, रमेश रावत, जगदीश पाठक, राजेश दुबे, धर्मेंद्र चौबे, शिवकुमार शर्मा, भरत रिछारिया, राकेश तामिया, कमलेश साहू आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, वीके सरदार, नरेंद्र कड़ंकी, कैलाश नारायण श्रीवास्तव, सोनू पाठक, जगदीश लोधी, राजीव बबेले, प्रताप नारायाण दीक्षित आदि उपस्थित रहे।      

आज से शुरु होगी श्रीराम कथा      
श्रीहनुमान जयंती के अवसर पर महोत्सव समिति के तत्वाधान में श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में बुधवार से पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन शाम साढ़े सात बजे से जबलपुर से पधारी सुश्री श्रोमणी दुबे के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें