फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क बाहर की भांति अंदर का भी किया जाए समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मीटिंग में दस जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंडी शुल्क गल्ला मंडी के बाहर की भांति अंदर समाप्त कराने की मांग को लेकर तीन दिन गल्ला मंडी बंद रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश की विभिन्न गल्ला मंडियों के पदाधिकारियों से फोन पर चर्चा करके निर्णय लिया कि 9, 10 व 11 जुलाई को प्रदेश की सभी गल्ला मंडी बंद रहेंगी। इस दौरान संगठन का प्रतिनिधिमंडल गल्ला मंडी पहुंचकर मंडी अध्यक्ष/महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी व व्यापारियों से मिलकर गल्ला मंडी बंद कराएंगे, साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन 10 जुलाई को सुबह 11 बजे मंडी सचिव को सौंपेंगे। इसमें जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और गल्ला मंडी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, प्रदीप सतरवांस, शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, अभिषेक अनौरा, सिद्धेश्वर जमौरया, सदस्य अजय सोनी, अजित खजुरिया, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, सुधांशु शेखर, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, समित समैया, राहुल गुप्ता, जितेंद्र सोनी, राम किशोर सिंह तोमर, युवा अध्यक्ष विशाल सराफ, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें